प्रमाणपत्र के साथ खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर दिलेर एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री मौजूद थे। छात्रों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। वे अपनी प्रतिभाओं से एक बेहतर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। सांसद ने बच्चों से अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह एवं संजय सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सांसद दिलेर ने प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह व चेयरपर्सन सीमा सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।