फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अभिलेखों को जांचा, सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को पुलिस कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ, रिट सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। कार्यालय में सफाई रखने और राजकीय कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
एसपी ने शाखाओं में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूरे मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। एसपी ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और संबंधित अधिकारियों को उनका निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के वेतन, जीपीएफ व चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधित कोई भी शिकायत है तो उसका समय से निस्तारण किया जाए। प्रधान लिपिक व आंकिक शाखा में लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण एवं चरित्र सत्यापन प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ में प्रभारी को निर्देशित किया कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित विवेचना का समय से निस्तारण कराएं। एसपी ने जनपद नियंत्रण कक्ष, डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों और कंप्यूटर उपकरणों के रखरखाव की जांच। इनकी साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने जनपद नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होने वाली कॉल के निस्तारण के समय को देखा। गंभीर मामलों में आने वाली कॉल के रेस्पांस टाइम की भी जांच की। नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित की कॉल मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचनी चाहिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, आरआई रेडियो, प्रभारी डायल-112, शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें