फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं महाशिवरात्रि का पर्व

विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद पर शांति समिति की बैठक में शामिल नगर के लोग। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली प्रांगण में रविवार की शाम महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था की बैठक सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मौजूद सभी लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में कस्बे के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने सभी लोगों से शांति सौहार्द से मिलकर महाशिवरात्रि का पर्व मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आसपास कहीं भी माहौल खराब होने का अंदेशा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। कोई समस्या कानून व्यवस्था से संबंधित हो तो पुलिस की मदद लेकर इसे दूर कराने में सहयोग करें। जो लोग माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र में कहीं भी कोई घटना अथवा दुर्घटना होती है तो उसकी सूचना अतिशीघ्र ही पुलिस का दें जिससे समय रहते पुलिस उसमेें सक्रिय हो और क्षेत्र बनाए रखे। शांति बनाए रखने में आप सभी का सहयोग भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें