न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सिस्टम से नजर रखी जा रही है लेकिन आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन नहीं दिखे। जिसे लेकर ऐसे केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के नकलविहीन संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से विभाग को जानकारी दी गई कि लाइव मॉनिटरिंग के समय जिले के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे कार्य नहीं कर रहे थे।
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि ऐसे परीक्षा केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन रहें, यदि फिर भी कैमरे बंद पाए जाते हैं तो विद्यालय को डिबार करने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेज दी जाएगी। जिसके लिए संबंधित कॉलेज के संचालक स्वयं उत्तरदायी होंगे। संवाद
इन कॉलेजों को दिया नोटिस
- अंशुल गांधी इंटर कालेज, ऐंहन हाथरस।
- पं. पातीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अगराना सिकंदराराऊ।
- महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सुजावलपुर सिकंदराराऊ।
- एमएल इंटर कॉलेज, सहपऊ।
- विजय रथी सिंह इंटर कॉलेज, जगीपुर सासनी।
- शिवाय इंटर कॉलेज, गोविंदपुर।
- गांधी इंटर कॉलेज, मांगरू।