हाथरस : मोबाइल फोन पर रिजल्ट देखतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में जहां बेटों ने दम दिखाया तो बेटियां भी किसी से कम नहीं रहीं।
शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी प्रत्यक्ष वार्ष्णेय ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया तो सादाबाद के डीसी पब्लिक स्कूल के छात्र अमन चौधरी भी इतने की अंक लाकर पहले स्थान पर रहे।
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सार्थक अग्रवाल और राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर की छात्रा आर्या वार्ष्णेय ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर की स्नेहा बंसल रही। एकाएक रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी और उनके परिजन काफी खुश दिखे।