संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में वाणिज्य कर सचल दल कर चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में कायमगंज से बिना ई वे बिल के तंबाकू लेकर जा रही गाड़ी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
इसके अलावा आगरा से स्क्रैप लेकर पंजाब जा रही गाड़ी पर एक लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना किया। चेकिंग से कर चोरी करने वाले कारोबारियों में खलबली मच गई है। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को जीएसटी की दरें बढ़ने के साथ जुर्माना भी डबल हो गया है।
वाणिज्यकर मुख्यालय से कर चोरी को रोकने के लिए अफसरों को लक्ष्य भी दे दिए गए हैं। इसे लेकर वाणिज्यकर असिस्टेंट कमिश्नर उमेश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौराना कायमगंज ने तंबाकू लेकर जा रही गाड़ी को चेक किया तो उस पर ई वेबिल नहीं था।
इस कारण पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा आगरा से पंजाब स्क्रैप लेकर जा रही गाड़ी के कागजातों में खामियां मिलने पर एक लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।