फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार साल की बच्ची सहित चार लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में फिर से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को चार साल की एक बच्ची सहित चार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक मरीज स्वस्थ भी हो गया है और उसे कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 22 हैं।
बता दें कि बुधवार को जहां एक साथ 16 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं अब बृहस्पतिवार को चार लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुरसान निवासी चार वर्षीय एक बच्ची के अलावा नगला बरी हसायन निवासी 30 वर्षीय युवक, सासनी के कोतवाली चौराहा निवासी 27 वर्षीय युवक, शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय एक वृद्ध शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। वहीं पिछले दिनों एमडीटीबी अस्पताल के कोविड अस्पताल में दाखिल सादाबाद के एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें