फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र की पूर्व महिला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गांव बाडी में 12 अगस्त को एक सभा को संबोधित करते हुए एक भाजपा नेता ने अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसका वीडियो पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह पत्नी सुमंत किशोर सिंह निवासी कानऊ कोतवाली हसायन ने कहा कि गांव बाडी में 12 अगस्त को तेजवीर सिंह सिसौदिया पुत्र भगवान सिंह (भाजपा नेता) निवासी नगला मियां थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा सभा को संबोधित करते हुए अश्लील व अशोभनीय शब्द कहे। रिपोर्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह ने कहा कि तेजवीर सिंह के इस कृत्य से मानसिक व सामाजिक आघात पहुंचा है। जिस पर तेजवीर सिंह के द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुठाराघात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें