फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशु व्यापारियों की कार ट्रक से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : राजवीर सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कानपुर आगरा हाईवे पर जसवंत नगर के निकट सड़क हादसे में कस्बा के एक कार चालक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पांच पशु व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कश्यप नगर निवासी बेनी राम के पुत्र लक्ष्मण सिंह (38) शनिवार देर रात वह मोहल्ला व्यापारियान के कुछ पशु व्यापारियों को लेकर कानपुर पशु पैंठ जा रहे थे। रात करीब दो बजे इटावा से पहले जसवंत नगर के निकट हाईवे पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य व्यापारी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत नगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कार चालक के भाई व अन्य व्यापारी जसवंत नगर के लिए रवाना हो गए। इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें