फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भाजपा की दूसरी सूची में नहीं हुआ हाथरस प्रत्याशी घोषित, और करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 13 Mar 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की सूचना पर सुबह से ही टिकट के दावेदारों को इसका इंतजार था। उम्मीद थी कि पार्टी इस बार हाथरस से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी, लेकिन शाम को जब सूची आई तो हाथरस का नाम इसमें न होने से दावेदार निराश हो गए।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान किसी भी समय चुनाव आयोग कर सकता है, लेकिन अभी तक हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट पर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है। 13 मार्च को आई दूसरी सूची में भी दावेदारों को निराशा ही मिली। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की सूचना पर सुबह से ही टिकट के दावेदारों को इसका इंतजार था। उम्मीद थी कि पार्टी इस बार हाथरस से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी, लेकिन शाम को जब सूची आई तो हाथरस का नाम इसमें न होने से दावेदार निराश हो गए। गौरतलब है कि पार्टी प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर पहली सूची में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पड़ोसी जिले के आगरा, मथुरा और एटा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, लेकिन अलीगढ़ और हाथरस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें