फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोद लेकर गांवों को मॉडल ओडीएफ प्लस बनाएंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) प्लस घोषित किए जाने के लिए अब अफसरों को गांवों को गोद लेना होगा। शासन के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सभी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, खंड प्रेरकों को भी गांवों को गोद लेने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक ने मिशन के फेज-2 के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर एडीओ एवं खंड प्रेरकों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले गांव में से एक गांव को गोद लेकर इसे ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से इसके लिए तीन माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस के लिए ऐसे गांव का चयन किया जाएगा, जोकि ओडीएफ प्लस की किसी भी श्रेणी में अभी तक घोषित न किया गया हो। डीपीआरओ जीडी जैन ने कहा है कि तीनों जिला समन्वयक, एक ब्लॉक समन्वयक, तीन खंड प्रेरक एक-एक गांव को गोद लेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद एक गांव को गोद लेकर ओडीएफ प्लस घोषित करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें