हाथरस : रोड पर सफेद पट्टी लगाते लोनिवि के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोहरे में सड़कों पर सफर करने वाले वाहन स्वामियों को दुर्घटना से सफेद डिवाइडर बचाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सफेद पट्टी का निर्माण कराया जा रहा है। 31 दिसंबर तक जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम पूरा होगा। अब तक गड्ढा मुक्ति का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इस क्रम में जिले में 354 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य मिला था। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इसके सापेक्ष लोनिवि ने 90 प्रतिशत काम को पूरा कर दिया है। 31 दिसंबर तक गड्ढा मुक्ति का काम पूरा होगा।
कोहरे में दुघर्टनाओं को रोकने की कोशिश शुरू हो गई है। मुख्य मार्गों पर सफेद डिवाइडर की पट्टी बनाई जा रही है, ताकि वाहन स्वामियों को घने कोहरे के दौरान सफेद पट्टी दिखाई दे। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) लोनिवि राजेश कुमार का कहना है कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। 31 दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल सफेद पट्टी बनाने का काम चल रहा है।