फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से 22 मार्च तक सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से अब सभी रूटों पर बसें दौड़ेंगी। चुनाव से बसें लेकर लौटे चालक अब होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने में जुटेंगे। इसके लिए निगम स्तर से होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन भी किया गया है। 22 मार्च तक सभी कर्मियों के अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिसमें अधिकांश बसें चुनाव कराकर डिपो में आ गई है। वहीं निगम स्तर पर हुई बैठक में अफसरों ने होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन भी कर दिया है। अब डिपो के अधिकारियों की यह कोशिश रहेगी कि हर आधा घंटे पर यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराई जाए। योजन के दौरान नियत किमी पूरे करने वाले चालक-परिचालकों को इनाम भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें