डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को ज्ञापन देते नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने लखनऊ में मुलाकात की। नगर पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज को खोले जाने का निर्णय पिछली सरकार में लिया था, परंतु अभी तक इस मेडिकल कॉलेज को बनाने का प्रस्ताव अभी तक लंबित है।
पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से एक बार फिर नगर में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कराने की मांग की, जिससे जिलेवासियों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। पालिकाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी मुलाकात की।
पालिकाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से शहर के विकास को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान नगर विकास मंत्री ने इस बिंदु पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में लगने वाले मेला श्रीदाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रस्ताव दो वर्ष पूर्व कैबिनेट की बैठक में तैयार हो गया है।