हाथरस : दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
अलीगढ़ जीटी रोड पर पंत चौराहे के निकट मंगलवार की रात्रि को बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार का पैर ट्रक के पहिये से कुचल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रात में ही अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जलेसर निवासी मनोज पुत्र भगवान सिंह जलेसर से बाइक से अपनी बहन के घर मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ जा रहा था। पंत चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद मनोज का एक पैर ट्रक के पहिये की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया। घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद