संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने बृहस्पतिवार को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा के समर्थन में कोठी गंज के निकट स्थित परिसर में सभा की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों का हित सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने मुजफ्फरनगर, कोसीकला और दादरी में हुए दंगों की भी याद लोगों को दिलाई। मुनकाद ने कहा कि मायावती ने कभी भी किसी समाज की भावनाओं को आहत नहीं किया। अभी भी समय है, सोच लो और अपनी नस्ल को बचा लो। इस दौरान उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर जेपी सागर, जलालुद्दीन अब्बासी, नदीम खान, महेश बाबू कुशवाह जिलाध्यक्ष, सूरत सिंह, सुरेश चंद्र गौतम, दिनेश देशमुख, मोहनमालती स्वरूप, नाहर सिंह सुमन, अजय सुमन, प्रमोद आजाद, सुरेशचंद्र, बबलू खान, आबिद कुरैशी, मकसूद कुरैशी, सोबी कुरैशी, दामोदर सिंह, सतीश कुमार, पवन यादव आदि थे। संचालन भगवान सिंह कुशवाह ने किया।
आज आएंगे सतीशचंद्र मिश्र
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा के समर्थन में शुक्रवार को छाबी मियां बाग में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रत्याशी डॉ अविन शर्मा ने दी है।