संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर कौशिक व अलीगढ़ जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना के समर्थन में ब्राह्मण भाईचारा समाज की बैठक की।
मुख्य अतिथि बृज बहादुर ने कहा कि सभी हिंदू समाज के लोगों को जातिवादी मानसिकता से ऊपर उठकर सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अलीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से वीरेंद्र सिंह राना को जिताने की अपील की।
बैठक में डॉ. अरविंद भारद्वाज, आकाश दीक्षित, चेतन शर्मा, अरुण दीक्षित, संतोष शर्मा, पंडित रिंकू शर्मा, रमेश चंद शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, देवकांत कौशिक, अनिल पाठक, रामाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र पचौरी, राम प्रकाश शास्त्री, बबलू सिसोदिया, प्रदीप पचौरी, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, अशोक उपाध्याय, सोनू, सनी भारद्वाज, रूपकिशोर भारद्वाज, अजय पालीवाल, दुर्गेश पचौरी, गौरव भारद्वाज, कपिल हरि उपाध्याय, हरेंद्र दीक्षित, शशिकांत शर्मा, दीपेश पाठक, शिवकुमार शर्मा, मीरा माहेश्वरी, शशि बाला आदि थे। बैठक का संचालन देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया।