फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्राह्मण एकजुट होकर फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं : गौतम

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले हाथरस विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को अलीगढ़ रोड स्थित एक गार्डन में हुआ। इसके संयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री थे। मुख्य अतिथि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम थे। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, अजीत शर्मा, नागेंद्र पाठक ने सांसद का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज को सर्वाधिक मंत्री व जनप्रतिनिधि दिए हैं। हाथरस में भी जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। सभी ब्राह्मण एकजुट होकर फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। अध्यक्षता विष्णु गौतम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम, ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रवीण कौशिक, रामबल्लभ महाराज, प्रशांत शर्मा, बृजलाल शर्मा, बबलू पाराशर, बृजेश वशिष्ठ, अजीत शर्मा, नगेंद्र पाठक, अरुण उपाध्याय, डॉ. ललितेश शर्मा, शैलेंद्र गौड़, मनोज शर्मा, योगा पंडित, बंशी पंडित, पवन कौशिक, नवनीत गौतम, बृजेश शुक्ला, कृष्णा मिश्रा, मोहित अग्निहोत्री आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें