संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव मंस्या में विधि-विधान से भूमि पूजन कर श्मशान घाट की आधारशिला रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा नेता मौजूद रहे।
सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मरने के बाद मृतक का अच्छी और साफ-सुथरी जगह अंतिम संस्कार किया जाए, यह हर किसी की सोच रहती है। उसके लिए भाजपा सरकार की तरफ से हर गांव में श्मशान घाट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक योजना का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व पटल पर पहचान हुई है। जल्द ही भारत महाशक्ति बनेगा।
इससे पूर्व सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह की अगवानी मथुरा रोड पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, सुनील गौतम, दीपक बधौतिया, अंकुश गौड़ द्वारा की गई। सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया। कर्मवीर सिंह ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
इस मौके पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, भूरा पहलवान, प्रीती चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सुनील गौतम, चौधरी संजय सिंह, महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी, डॉ. तरुण शर्मा, प्रधान कन्हैयालाल, मोहन सिंह आर्य, राकेश डीलर, जगवेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, जहान सिंह, जगवीर सिंह, दारा सिंह, रनवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजू, दयाराम सिंह, महावीर सिंह, छीतर सिंह, संजय चौधरी, भोपत सेठ, विशंभर सिंह, शंभू, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह, भगवान सिंह, सोहन सिंह, हरेंद्र सिंह, गंगाप्रसाद, श्रीनिवास सहित अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।