भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर की जीत में जश्न मनाते भाजपाई। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने होली और दिवाली मनाई। जमकर भगवा गुलाल उड़ाया और नगाड़े की थाप पर होली खेली। कार्यकर्ताओं ने विजयी चिन्ह बनाते हुए खुशी जताई। भाजपा की जीत से जिले भर में खुशी की लहर नजर आई।
प्रमाण पत्र लेने के साथ भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गंतव्य को रवाना हो गए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, शिव देव दीक्षित, राकेश शर्मा अनाडी, अनुराग अग्निहोत्री, विमल प्रधान, गगन शर्मा, दीपक वर्मा, ध्रुव शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितिन गौतम, रजत चैधरी आदि थे। संवाद