फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
हाथरस : चेन स्नेचिंग की घटना की पीड़ित महिला सुधा वर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाइक सवार कुछ बदमाश शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत श्यामकुंज निवासी सुधा वर्मा पत्नी अजय वर्मा जब एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कंचन नगर से जा रही थीं तो पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकट ही कुछ प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था और दूसरे बदमाश का चेहरा गमछे से ढका हुआ था। सुधा ने इसका विरोध भी किया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से निकल चुके थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें