हाथरस : बाइक की टक्कर से मृत किसान नेम सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कासगंज रोड पर सरदला गंदे नाले के पास शनिवार की शाम को बाइक से अपने गांव जा रहे किसान रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गई। बाद में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
गांव टीकरी कलां निवासी नेम सिंह शनिवार की शाम को बाइक से गांव वापस जा रहे थे। कासगंज रोड पर सरदला गंदे नाले के पुल के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र देशराज सिंह ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है। संवाद