फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाकियू हरपाल गुट ने तहसील गेट पर दिया धरना

विज्ञापन
तहसील के गेट पर धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान करने की मांग की। मौके पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में मांग है कि फसल के समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए। आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए गए वायदों को पूरा किया जाए। गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार प्रति क्विंटल कर सरकार इसकी खरीद करे। विधानसभा चुनाव में पूंजीपति एवं किसान मजदूरों के मध्य का अंतर समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की जाए। धरने का संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार कौशिक ने किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में चौधरी हरपाल सिंह, राजकुमार सिंह, शिवशंकर प्रधान, कुंवर पाल सिंह, सुल्तान सिंह, दीपक चौधरी, विनोद कुमार सिंह, उमाशंकर बांगड़, उमा तोमर, बाबू लाल सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें