संवाद न्यूूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
हसायन ब्लॉक के गांव सुल्तानपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर समाज मे आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था स्थापित की।
घटना की जानकारी होने पर कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना चुनाव के समय होने से प्रतीत होता है कि जनाधार खो चुके दल ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर समाज मे विद्वेष पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।
बाबा साहब भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए आदर्श महापुरुष हैं। बाबा साहब का अपमान करने वाले तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इस अवसर पर भोलेबाबा, सनी गौतम, विशाल, बनवारी, रामवीर अमर सिंह सोदानसिंघ रामजीलाल, भूदेव, सोरन सिंह, संतोष आदि।