संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वित्तीय वर्ष के अंत में मनरेगा के तहत अधूरे पड़े कार्यों को तेजी से पूरा किए जाने को लेकर पीडी एके मिश्र ने संबंधित अधीनस्थों के साथ समीक्षा की। उन्होंने मांग के अनुसार जॉब कार्डाधरकों को काम देने व जॉब कार्डधारकों का लंबित भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए।
शासन की ओर से मनरेेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जॉब कार्डधारकों को 100 दिन का कार्य दिए जाने का निर्देश है। वहीं जॉबकार्डधारक को ग्राम पंचायत में ही कार्य मुहैया कराया जाता है। इसी क्रम में विभिन्न बिंदुुओं को पीडी ने सभी ब्लॉकों के एपीओ और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
पीडी ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले सभी लंबित कार्योँ को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जो जॉबकार्डधारक काम की मांग कर रहे हैं या मांग कर चुके हैं उन सभी जॉबकार्डधारकों को तत्काल अपनी ग्राम पंचायत में काम मुहैया कराया जाए।
एक कार्य स्थल पर 20 से अधिक कार्य करने वाले जॉबकार्डधारकों की मोबाइल एप के जरिये उपस्थिति दर्ज की जाए। सभी जॉबकार्डधारकों को तत्काल भुगतान कराया जाए व रिजेक्ट खातों को सही कराकर भुगतान किया जाए।