फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्लॉक प्रमुख चुनाव में आगजनी व पथराव करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान आगजनी, पथराव कर सड़क जाम करने के आरोपी जसवंत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दो उम्मीदवार सुदामा देवी व अजय प्रताप सिंह के बराबर मत आए थे।
अधिकारी कुछ निर्णय लेते इससे पूर्व यह अफवाह फैल गई कि अजय प्रताप को प्रशासन जिताना चाह रहा है। अफवाह फैलते ही बवाल शुरू हो गया। पुलिस पर जमकर पथराव हुआ। रोडवेेज बसों को आग के हवाले कर दिया गया। जीटी रोड पर लंबे समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाठी चार्ज कर बवाल कर रहे लोगों को भगा दिया था। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को कोतवाली अशोक कुमार ने दबिश देकर एटा जिले के कस्बा निधैली कलां के मनौरा चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें