फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 72 घंटे में लूट का खुलासा नहीं होने से लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
हाथरस: पुरदिलनगर मंदिर में चोरी के बाद वार्ता करते केएएस संस्था के लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
72 घंटे में लूट का खुलासा नहीं होने से लोगों में बढ़ रहा रोष
विज्ञापन

अष्टधातु की मूर्ति लूट का मामला : आज बैठक में तैयार होगी आंदोलन की रूपरेखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कसबा पुरदिलनगर के मंदिर मुरली मनोहर से अष्टधातु की मूर्ति लूट मामले का 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद बाद आज मंदिर पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
रविवार को कर्मयोगी सेवा संघ के संस्थापक विवेकशील राघव पूरी टीम के साथ मंदिर पर गए तथा वहां पर पुरदिलगनर के लोगों से बातचीत की। राघव ने कहा कि 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मूर्तियों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। इससे लोगों में निराशा तथा हताशा व्याप्त है। 105 वर्ष पुुरानी प्रतिमाओं को लेकर लोगों में रोष है। इतने बड़े मामले में पुलिस की असफलता से उसकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आगामी 24 घंटे में प्रतिमा बरामद नहीं हुई तो हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रमुख रूप से थे संतोष पुंढीर, हिमांशु जाखेटिया, कमल जाखेटिया, सचिन जाखेटिया, गोपाल जाखेटिया, सचिन दीक्षित, अभिनव जाखेटिया, राजकुमार माहेश्वरी, मुकेश चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें