फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर नगर पंचायत में बनेगा अमृत वन, लगेंगे 75 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को भव्यता देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस क्रम में जिले की प्रत्येक नगर पंचायत में इस महोत्सव के तहत अमृत वन बनाया जाएगा। इस वन में विभिन्न प्रजातियों को 75 पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग के अधिकारी भूमि के चयन आदि की प्रक्रिया में जुटे हैं। इसके लिए ग्रामीणों से भी संपर्क किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर हर साल जिले में हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीते दिनों 22 लाख पौधे रोपे गए थे। इस साल इस लक्ष्य में तीन लाख का इजाफा हुआ है। इस साल जिलेभर में 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण में इस बार अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी। इस बार जिले की प्रत्येक नगर पंचायत में अमृत वन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वन में आम, पीपल सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों की देखभाल के लिए कर्मियों के साथ लोगों को जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया आजादी के 75 वें महोत्सव के तहत प्रत्येक नगर पंचायत में अमृत वन बनाया जाएगा। इसमें 75 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें