फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया ईवीएम का आवंटन

विज्ञापन
हाथरस : चुनाव के चलते कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बैठक लेते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कुल 1,399 मतदेय स्थलों के लिए प्रयोग में लाए जाने के लिए आरक्षित ईवीएम, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के पहले रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में हुई।
इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई। डीएम ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1399 मतदेय स्थलों के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विधानसभा वार बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा वीवी पैट का रेंडमाइजेशन राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के सामने पूरा कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन के अनुसार विधानसभावार बक्सों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सुरक्षित रखने की कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में विधानसभा क्षेत्र हाथरस के 492 मतदेय स्थलों के लिए 591 बीयू, 591 सीयू और 640 वीवीपैट, विधानसभा सादाबाद के 455 मतदेय स्थल के लिए 546 बैलेट यूनिट, 546 कंट्रोल यूनिट और 592 वीवीपैट, विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के 452 मतदेय स्थल के लिए बीयू 543, सीयू 543 और वीवीपैट 588 आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो. मोइनुल इस्लाम, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर अंजली गंगवार, विपिन कुमार शिवहरे व वेद सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी सासनी नीतू रानी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुमेश अग्रवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन, पंकज माहेश्वरी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें