फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीडीओ पर लगाए अनियमितताओं के आरोप, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीडीओ पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव से शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल दीक्षित ने कहा है कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने नियम विरुद्घ तरीके से तत्कालीन डीपीआरओ बनवारी सिंह को वित्तीय अधिकार दिए।
विज्ञापन

सीडीओ व तत्कालीन डीपीआरओ ने सैकड़ों सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया। वहीं ट्रांसफर का निस्तारण करने में अपना हित साधा। वहीं ग्राम विकास, पंचायत सचिव का उत्पीड़न व शोषण भी किया। उन्होंने कहा है कि वहीं तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार से वित्तीय अधिकार भी वापस लेकर लाखों रुपये फर्जीवाड़ा और घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि पद का दुरुपयोग कर लाखों रुपये का बंदरबांट किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें