फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की हत्या कर शव को मंडी के पीछे फेंका

विज्ञापन
हाथरस : नगला अलगर्जी में मृत युवक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी युवक की हत्या कर उसके शव को मंडी के पीछे फेंक दिया गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौका मुआयना लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार की सुबह करीब पौने आठ बजे थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि नगला अलगर्जी में मंडी समिति के पीछे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तत्काल क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त रविकांत ( 34 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक रविकांत के साथ काम करने वाला एक युवक मोनू पुत्र विष्णु निवासी नगला अलगर्जी बृहस्पतिवार को करीब साढ़े पांच बजे घर से रविकांत को बाइक से पार्सल लेने के बहाने ले गया था। रात में मोनू घर पर बाइक खड़ी करने आया तो बताया कि मृतक रविकांत तालाब चौराहे पर गया है। इसके बाद देर रात तक रविकांत घर नहीं लौटा। इसके संबंध में मोनू से जानकारी की तो वह गुमराह करता रहा। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी मोनू पुत्र विष्णु निवासी नगला अलगर्जी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें