फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जनवरी तक सभी बसें होंगी दुरुस्त, सामान का हुआ टेंडर

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। जनवरी तक सभी बसें दुरुस्त होने की उम्मीद है। निगम स्तर पर सामान का टेंडर हो गया है। सामान मिलने के साथ दो दर्जन से अधिक बसें दुरुस्त हो जाएंगी। इन-दिनों बसों की कमी के चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से दो दर्जन से अधिक बसें सामान की कमी की वजह से खड़ी हैं। सबसे ज्यादा कमी इंजन के पुर्जों व टायरों की है। बसें खड़ी होने से डिपो की आमदनी प्रभावित हो रही है। हाथरस सहित पूरे प्रदेश में बसें रोडवेज की कार्यशाला में खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पुलिस बल और कार्मिकों को लेकर रोडवेज की बसें ही जाएंगी। लिहाजा बसों को दुरुस्त कराने के लिए अभी से ही निगम स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निगम स्तर पर सामान की खरीद का टेंडर भी हो गया है। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि जल्द सामान आएगा और डिपो में खड़ी बसें दुरुस्त कराई जाएंगी। एआरएम शशी रानी का कहना है कि जनवरी तक सभी बसें दुरुस्त हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें