संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बृहस्पतिवार को आगामी विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व प्रत्येक बूथ पर पानी, शौचालय, बिजली, कमरों की स्थिति को लेकर समुचित व्यवस्थाएं कर ली जाए, जिससे मतदान के दौरान कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो। एसडीएम ने बैठक में प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट से उनके बूथ संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने बूथ की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। किसी ने बूथ पर हैंडपंप के खराब के होने की शिकायत की तो किसी ने चहारदीवारी न होने की शिकायत की। शौचालय, भवन और बिजली की स्थिति से भी एसडीएम को अवगत कराया।
एसडीएम ने कहा कि जल्द ही मतदान बूथों से समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बूथ और मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, कमरों मेें खिड़की दरवाजे आदि होना जरूरी हैं। मौके पर आरके राजपाल यादव व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।