फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अखिलेश ने दिया आतंकियों का साथ, सपा सरकार में 300 से ज्यादा बार हुए दंगे : नड्डा

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फरसा भेंटकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नग - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने अखिलेश यादव पर आतंकियों का साथ देेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामपुर में सीआरपीएफ के शिविर में जिन आतंकियों ने हमला किया था, उन आतंकियों के खिलाफ अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए केस वापस ले लिया था। वह यहां अग्रवाल सेवा सदन में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नड्डा ने मोेदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।
नड्डा ने कहा कि रामपुर में सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआपीएफ के सात जवान सहित एक रिक्शा चालक मारा गया था। इस मामले में केंद्र की पुलिस ने शाहबुद्दीन नाम के लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि रामपुर की घटना को अंजाम देने वाला यह शख्स था। उसके साथ सात लोग पकड़े गए थे। यह केस चला, लेकिन अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए इन सातों के खिलाफ केस को वापस करा लिया। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री के आदेश को खारिज कर दिया। इसमें चार आतंकियोें को फांसी की सजा हुई और तीन को आजीवन कारावास हुआ। नड्डा ने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में 300 से ज्यादा दंगे हुए, लेकिन योगी जी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जातीय तनाव और धार्मिक उन्माद रहता था, लेकिन अब यहां न कोई जातीय तनाव और न धार्मिक उन्माद। किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई दंगा करा दे।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन नेताओं को देश का विभाजन कराने वाले याद हैं, लेकिन सरदार पटेल जैसे नेता का नाम लेने में इन्हें दिक्कत होती है। नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। अनुच्छेद 370 भाजपा के शासनकाल में समाप्त हुआ। भाजपा के शासनकाल में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दंश से आजादी मिली। नड्डा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद में तीन तलाक से संबंधित कानून पास हो रहा था तो सपा आंसू बहा रही थी। नड्डा ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज था। माफियाराज था। अपहरण एक उद्योग बन गया था, लेकिन योगी जी के शासनकाल में कानून व्यवस्था सुधर गई है। बहू-बेटियां आज सुरक्षित हैं।
नड्डा ने सपा के प्रत्याशियों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा के प्रत्याशियों की जो लिस्ट है, उसमें से आधे जेल में हैं और आधे बेल पर हैं। सपा ने हमेशा गुंडे और माफिया को संरक्षण दिया है। उन्होंने योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि आज देश की स्वास्थ्य सेवा काफी अच्छी है। खुद कोरोना के संकट से निपटने के लिए सरकार ने काफी अच्छे इंतजाम किए, लेकिन जब लोगों का टीकाकरण हो रहा था तो अखिलेश यादव यह कह रहे थे कि यह भाजपा का टीका है। मैं इसे नहीं लगवाऊंगा। इस तरह के गैरजिम्मेदार बयान देने वाले को कोई जिम्मेदारी भी नहीं मिलनी चाहिए।
विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि आज सभी पार्टियां विकास की बात करने लगी हैं, लेकिन सही मायने में विकास भाजपा के शासनकाल में हो रहा है। जब दूसरी पार्टियां सत्ता में थीं तो इन पार्टियों ने अपने परिवार का ही विकास किया। एक-एक परिवार के 50-50 सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य हो गए। नड्डा ने अखिलेश पर प्रहार हुए कहा कि आज 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की जा रही है, लेकिन इनके शासनकाल में तो बिजली आती ही नहीं थी तो देते कहां से। नड्डा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने मौजूदा लोगों से कहा कि भाजपा ने जो कहा है, वह अपने शासनकाल में करके दिखाया है, इसलिए किसी की बातों में भ्रमित न हों और भाजपा को वोट दें। अध्यक्षता उद्यमी श्रीकृष्ण खेतान ने की और संचालन रूपेश उपाध्याय ने की। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किए। संवाद
विज्ञापन

अतिक्रमण से मुक्त होगा दाऊजी मंदिर क्षेत्र : मेघवाल
हाथरस। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम में कहा कि उन्हें दाऊजी मंदिर के अतिक्रमण के बारे में जानकारी है। दाऊजी मंदिर की भूमि को वह जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें