फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रशिक्षण के बाद रोजगार की प्रगति खराब, डीएम नाराज

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में नामित एजेंसियों के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति की जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा की। डीएम ने संबंधित एजेंसियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करने एवं अधिक से अधिक संख्या में रोजगार दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम डीएम ने जिले में प्रशिक्षण दे रहीं कंपनियों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण अवधि और प्लेसमेंट आदि के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्धारित समयावधि में प्रशिक्षण न प्रदान करने की दशा में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षण केंद्र पर मानक के अनुरूप प्रशिक्षण संबंधी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीएम ने प्रधानाचार्य को जिले में प्रशिक्षण दे रहीं कंपनियों की सूची, बैच नंबर, बैच प्रारंभ होने की तिथि तथा प्रशिक्षण समाप्त होने की तिथि सहित सूची तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा एजेंसियों के साथ नियमित रूप से बैठक करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें