हाथरस : आंधी में फटा होर्डिंग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला। दोपहर को तेज धूप के बाद जहां आसमान में बादल छा गए और उसके बाद तेज आंधी आई। आंधी से कई स्थानों पर बिजली के तार गिर गए। होर्डिंग्स उखड़ गए। वहीं उसके बाद बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। कई दिन से आसमान से आग बरस रही थी। बृहस्पतिवार को इससे थोड़ी राहत मिली। सुबह जहां तेज धूप निकली लेकिन दोपहर को मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और उसके बाद आंधी आई।
आंधी से बिजली के तार कई स्थानों पर टूट गए और होर्डिंग्स आदि उखड़ गए। सादाबाद क्षेत्र में जरूर तेज बारिश आई लेकिन हाथरस व आसपास के इलाके में आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। संवाद