संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी उदय पुंढीर ने रविवार को गांव श्यामपुर मानिकपुर में भ्रमण किया। इस दौरान पुंढीर ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव के बाद परिवारवादी पार्टी सपा का हाल बसपा की तरह हो जायेगा। जातिवाद का जहर घोल कर सपा चुनाव में अपनी नैया पार करनी चाहती है लेकिन उनकी नैया निश्चित रूप से सरयू के तट पर डूब जाएगी।
पुंढीर ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा दी लेकिन, कार सेवकों पर गोली नहीं चलवाई। लेकिन, मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियों चलवाने में देर नहीं की। जातिवाद का इसका बड़ा उदाहरण क्या होगा कि सपा के शासन में एक ही जाति के लोगों को मेरिट के आधार पर सिपाहियों की भर्ती की गई।
मुलायम सिंह को जबरन पार्टी से किनारा किया गया। चचा शिवपाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया। आज जब चुनाव सर पर हे तो पुराने अपराधी माफियाओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। मौके पर विनोद कुमार, विनय, प्रेमपाल, रीनेश, मोनू, शिशुपाल, राजेश, शुभम कुमार, मुकेश कुमार, बसंत कुमार, ललित कुमार, पुष्पेंद्र पुंढीर, आलोक कुमार भोला भइया आदि थे।