फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः पैरोल पर बाहर आकर किया मां का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मां के दाह संस्कार के लिए जेल से आए आजीवन कारावास के कैदी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

जिला कारागार अलीगढ़ में आजीवन सजा काट रहे ग्राम विजाहरी के माजरा किशनगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह रविवार को जिला अधिकारी की संस्तुति पर 12 घंटे की पैरोल पर मां का दाह संस्कार करने के लिए जेल से बाहर आया। रविवार की देर शाम राजेंद्र को ग्राम किशनगढ़ी लाया गया था। उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ था। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया था।
दरअसल, ग्राम विजाहरी के माजरा किशनगढ़ी में एक भूमि पर वर्षों पुराना कब्जे का विवाद चला आ रहा था। 2005 में मामले ने तूल पकड़ लिया। कब्जे को लेकर एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या हो गई थी। एक पुलिस इंस्पेक्टर भी बंदूक की बट लगने से जख्मी हो गया था। इस मामले में राजेंद्र व रामबाबू व अशोक कुमार पुत्र कमल सिंह, नाहर सिंह, सत्यप्रकाश, जितेंद्र कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अचानक राजेंद्र की मां भाग्यवती पत्नी कमल सिंह का निधन हो गया। परिवार में कोई अंतिम संस्कार करने वाला नहीं था। इस कारण मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन ने राजेंद्र को बड़ा बेटा होने के कारण मां के अंतिम संस्कार के लिए 12 घंटे का पैरोल मंजूर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें