फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अफसर-कर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन, सामुदायिक शौचालयों का मानक के अनुरूप संचालन कराने, लंबित निर्माणाधीन पंचायत भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर प्रचार-प्रसार के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन कराने और संचालित योजनाओं में अपेक्षित सुधार कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने योजनाओं में रुचि न लेने वाले अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सीडीओ को दिए।
डीएम ने सभी पंचायत सचिवों को प्राथमिकता के आधार पर 10 दिन के अंदर डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन करते हुए ग्राम पंचायतों से दूर डंपिंग ग्राउंड पर एकत्रित कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर, स्ट्रीट वेंडर और दुकानों से निर्धारित शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में लेने के निर्देश दिए। कूड़ा उठाने के लिए ठेके के आधार पर कर्मचारी की तैनाती करने के साथ कूड़ा गाड़ी क्रय करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में कूड़ा उठान के लिए तैनात किए गए कर्मचारी का नाम व नंबर पंचायत भवन में दर्ज करने और कूड़ा गाड़ी में प्रचार-प्रसार के लिए लाउडस्पीकर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सामुदायिक शौचालयों के संचालन की व्यवस्था ठीक न होने पर डीएम ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इसका संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को जिले में संचालित पंचायत भवनोें पर पंचायत सचिव के बैठने का रोस्टर जारी कर नोटिस बोर्ड पर अंकित कराने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में अवैध रूप से कब्जा की भमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस भूमि पर पुन: अवैध कब्जा किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें