फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल का एसी खराब, मरीजों का हाल बेहाल

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में के इसी वार्ड में खराब पड़ा है एसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में मरीजों का हाल-बेहाल है। बिजली कटौती से तो मरीज परेशान रहते ही हैं। एक वार्ड का एयरकंडीशनर (एसी) भी खराब है। एसी गर्म की जगह ठंडी हवा फेंक रहा है। शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने इसे अभी तक दुरुस्त नहीं कराया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड में बृहस्पतिवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। यहां लोग लाइन में लगे मरीज एक-दूसरे पर झुंझलाते नजर आए। जिला अस्पताल के वार्ड में जाकर देखा गया तो एसी भी गर्म हवा फेंक रहा था। मरीज इसकी वजह से और ज्यादा परेशान थे। संवाद
विज्ञापन

सर्वर की वजह से अटका सीटी स्कैन का कार्य
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर भी मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। सर्वर की वजह से यहां पर काफी देर तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी इंतजार के बाद सर्वर चला, तब मरीजों ने राहत की सांस ली।
बिजली संकट से बेहाल हो रहे मरीज
कहने को तो जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर है। यह फीडर अस्पताल को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बनाया गया है, लेकिन सही मायके में ऐसा हो नहीं पा रहा है। यहां पिछले कई दिनों से मरीज और तीमारदार बिजली संकट झेल रहे हैं। बिना बिजली के मरीजों का हाल-बेहाल हो रहा है।
तीन दिन से मेरी मां अस्पताल के वार्ड में भर्ती है। यहां एसी हमें खराब मिला था। अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। एसी गर्म हवा फेंक रहा है।
-रीया सिंह, तीमारदार
चार दिन अस्पताल में भर्ती हुुए हो गए, लेकिन आज तक एसी ने ठंडी हवा नहीं दी है। इसके बारे में यहां के लोगों को भी बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-सोमवती, मरीज
आज सुबह ही वार्ड में भर्ती हुई हूं, लेकिन यहां तो गर्मी के मारे बुरा हाल हो रहा है। एसी भी ठंडी हवा नहीं दे रहा है। काफी परेेशानी है।
-भारती देवी, मरीज
छह दिन से इस वार्ड में भर्ती हूूं, लेकिन एसी ठंडी हवा ही नहीं दे रहा है। इसकी जानकारी यहां के जिम्मेदार अधिकारियों को भी है, लेकिन मरीजों की परेशानी उनको नजर नहीं आती।
विज्ञापन

-नहने, मरीज
एक वार्ड में लगा एसी कई दिनों से खराब है। उसे ठीक कराने के लिए कह दिया गया है। अस्पताल में बिजली आपूर्ति का हाल बुरा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को भी कहा गया है, ताकि बिजली सप्लाई ठीक हो सके।
-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें