मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत करने पहुंचे फिरोज खान। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
क्षेत्र के गांव करारमई के एक युवक ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करने व मारपीट कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित फिरोज खान का कहना है कि वह कल मंगलवार को गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर कस्बा हसायन आया था। उसने अपने मिनी बैंक के खाते से पांच हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद वह गांव के युवक के साथ बाइक से चला रहा था।
इसी क्रम में वह युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ उसे गडौला गांव की ओर ले गया। यहां तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वे लोग उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। फिरोज ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।