फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन युवकों पर लगाया बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तीन युवकों द्वारा 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस किशोरी ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी इस किशोरी ने कहा है कि वह 21 सितंबर को आगरा से हाथरस जंक्शन के लिए और उसके बाद जब वह अपने गांव जा रही थी तो हाथरस जंक्शन पर उसे तीन युवक मिले। यह युवक बाइक पर सवार थे। किशोरी का कहना है कि इन युवकों ने उसको गांव ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया, लेकिन लौटकर हाथरस की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने उसे रुमाल में कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे अपने साथ ले गए। तदुपरांत यह लोग उसे नशे की हालत में हाथरस जंक्शन थाने के निकट ही छोड़ गए। वह उस समय कुछ बताने की हालत में नहीं थी। वह उस दिन शाम को पांच बजे जैसे-तैसे अपने गांव पहुंची। अब शनिवार को किशोरी अपने माता-पिता के साथ थाना हाथरस जंक्शन पहुंची। वहां उसने बताया कि इन युवकों ने बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें