फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरदिलनगर उपडाकघर में शेष की जांच कर सकेंगे खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुरदिलनगर उप डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर एवं उसके पुत्र द्वारा खातों से फर्जी तरीके से धनराशि का आहरण किए जाने के मामले में अब पुरदिलनगर डाकघर में खाताधारक खातों का सत्यापन कराकर बैलेंस की जांच कर सकेंगे।
बता पुरदिलनगर डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर के पुत्र ने कई खाताधारकों के खाते से फर्जी तरीके से लाखों रुपये निकाल लिए थे। खाताधारकों को जब इसका पता चला तो खलबली मच गई। जांच में पाया गया कि पोस्टमास्टर के पुत्र ने वास्तव में इस हेराफेरी को अंजाम दिया था। प्रकरण को लेकर पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया गया था और गबन की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक हाथरस डाकघर की सूचना के अनुसार गड़बड़ी की इस अवधि के दौरान खातेदार खातों की इतिशेष की जांच मूल पासबुक से तीन जनवरी से आठ जनवरी तक कार्य समय में की जाएगी। खाताधारक डाकघर में आकर इसका मिलान कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी गड़बड़ी के लिये खातेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें