फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिक्षकों के प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराने पर एबीएसए को बनाया प्राधिकृत नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभागीय आदेश को न मानते हुए चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराए जाने पर सहायक निदेशक (एडी) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की संस्तुति पर श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी एडी बेसिक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने बीईओ मुरसान को दी है।
पिछले दिनों नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने बीएसए से शिकायत की थी। इसमें श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल हाथरस में कार्यरत चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सही नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसे लेकर संबंधित प्रबंधक और प्रधानाध्यापक को पत्र लिखकर शैक्षिक प्रमाणपत्र बीएसए ने शाहीन ने मांगे थे, लेकिन वांछित अभिलेख संबंधित प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापिका द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बीएसए शाहीन ने तत्काल प्रभाव से चारों शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभागीय आदेश को न माने जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र हाथरस में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किए जाने की संस्तुति एडी बेसिक को भेजी। एबीएसए मुरसान भुवनेश चौधरी को श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र हाथरस में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया है।
बीएसए की संस्तुति पर एबीएसए मुरसान को श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
- पूरन सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें