हाथरस : छापे के दौरान अवैध शराब के बारे में छानबीन करती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम लोधई, महरारा एवं सुल्तानपुर में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम लोधई निवासी रहीस पाल को 22 पौवा देसी मदिरा ब्रांड गोल्डन बॉर्डर के साथ गिरफ्तार किया है।
इस दौरान टीम ने ग्राम लोधई में चौपाल के माध्यम से लोगों को अवैध व नकली मदिरा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। लोगों से अपील की गई कि यदि उनके गांव या आसपास कही भी कोई व्यक्ति अवैध शराब बना रहा हो अथवा बेच रहा हो तो इसकी सूचना अविलंब आबकारी एवं स्थानीय पुलिस को दे।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मौके पर निरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश सिंह, प्रभारी कोतवाली सहपऊ, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कृष्ण मुरारी सिंह, उपनिरीक्षक इजहार अहमद कोतवाली सहपऊ थे। संवाद