फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भरभरा कर गिरा पुरानी हवेली का एक हिस्सा

विज्ञापन
हाथरस : धराशाई हुए भवन का बिखरा मलबा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की हनुमान गली स्थित एक पुराने भवन का हिस्सा रविवार की देर रात को अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे आसपास के इलाके का आवागमन अवरुद्ध हो गया। भवन गिरने से बिजली के तार भी मलबे में दब गए।
रात को करीब पौने नौ बजे हनुमान गली स्थित हाथी वाली हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। यह भवन काफी पुराना बताया जाता है। भवन के अचानक गिरने से उसका मलबा आसपास बिखर गया, जिससे कूचा केशव देव मुसद्दी नौहरे में रहने वाले लोगों का मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नौहरे में लगभग 10 से 15 परिवार रहते हैं। मलबे के चलते लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में बिजली के तार भी दब गए, जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें