फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्रों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के अभिभावकों ने कोतवाली में आकर दूसरे गुट द्वारा उनके बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। शुक्रवार की दोपहर को प्रधानाचार्य के कहने पर एक छात्र ने कक्षा में लटके पंखे को बेंच पर खड़ा होकर सीधा किया था।
पंखे को सीधा करते देख दूसरे गुट के छात्र ने उसका फोटो खींच लिया। जब उसने फोटो खींचने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पंखा ठीक करने वाले छात्र ने फोटो खींचने वाले छात्र की प्रधानाचार्य से शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने फोटो खींचने वाले छात्र को बुलाकर उसे डांटा।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध उस छात्र ने पंखा सही करने वाले छात्र को दूसरे दिन देख लेने की धमकी दी। शनिवार को फोटो खींचने वाले गुट का छात्र कॉलेज नहीं आया। शनिवार की दोपहर को जैसे ही कॉलेज की छुट्टी हुई तो गेट पर पहले से खड़े फोटो खींचने वाले छात्र के गुट ने उस छात्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह सभी भाग गए। जब घर जाकर छात्र ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया तो वह उसकी शिकायत करने कोतवाली आ गए। एसएसआई आरडी यादव ने बताया कि दोनों गुटों को कोतवाली बुलाया गया है। दोनों के आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें