फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सहकारी समिति पर खाद के 88 बोरे निकले कम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सहकारी समिति खेड़िया कलां पर डीएपी खाद न मिलने पर मंगलवार को तहसील दिवस में किए गए प्रदर्शन ने असर दिखाया। अमर उजाला में इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ और उपकृषि निदेशक (डीडी) ने गोदाम पर पहुंचकर जांच की। यहां 88 बोरे खाद के कम पाए गए। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि कम मिले बोरों को कालाबाजारी के जरिये बेचा जा रहा है।
बता दें कि खेड़िया कलां का पुरदिलनगर में खाद का गोदाम है। यहीं से किसानों को खाद मिलती है। सोमवार को डीएपी खाद लेने के लिए गोदाम पर जुटे किसानों को यह कहकर टरकाने की कोशिश की गई कि सचिव को डेंगू हो गया है। इसे लेकर किसान भड़क गए और तहसील दिवस में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सीडीओ ने सहायक निबंधक (एआर) को खाद वितरण के भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम, एसडीएम सिकंदराराऊ देव सिंह चौहान, डीडी कृषि विभाग ने गोदाम की जांच की तो वहां खाद के 88 बोरे कम मिले। बोरे कम होने होने की बात अधिकारियों ने सचिव से लिखित में ले ली। बता दें कि यहां धान की खरीद का अधिकृत केंद्र भी है, लेकिन अब तक एक भी दाना धान की खरीद नहीं की गई है। गोदाम पर चल रही मनमानी से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि खाद नहीं मिलने से उनकी आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई पिछड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें