हाथरस : एटीएमकार्ड बदलकर बैंक खाते से 53 हजार रूपये पार होने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा पीड़ित।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला पदम कुरसंडा निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में विजेंद्र ने कहा है कि उसका बैंक खाता स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में है। खाते से संबंधित एटीएम कार्ड भी उसके पास मौजूद है।
नौ नवंबर को करीब एक बजे जब वह अपने बैंक खाते से एटीएम के जरिये रुपये निकाल रहा था तो इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और बोला कि इससे पैसे नहीं निकल रहे। उसने अपना एटीएम कार्ड मुझे दे दिया, लेकिन वह बदले गए कार्ड को पहचान नहीं सका।
जब उनके मोबाइल पर 53 हजार रुपये बैंक खाते से निकलने का संदेश आया। तब उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी मिली। शातिर ने उनके खाते से 53 हजार रुपये पार कर दिए। संवाद