हाथरस : आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
आबकारी विभाग व कोतवाली पुलिस ने नगर की कासगंज तथा एटा रोड स्थित गिहारा बस्ती में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को यहां शराब की भट्टी चलती मिली। मौके से 55 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, 350 किलो लाहन को नालियों में बहा कर नष्ट कर दिया।
मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने भूतेश्वर कॉलोनी निवासी बिरजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा जलेसर रोड के गांव भैंकुरी चौराहे पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। संवाद